Monday , December 29 2025

718 से अधिक बूथों पर 9736 लोगों ने सुनीं मन की बात

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना। कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वां संस्करण मुरादाबाद में नगर व देहात विधानसभा के 718 से अधिक बूथों पर 9736 से अधिक लोगों के द्वारा सुना गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल सेना का शौर्य बना ऑपरेशन सिंदूर, स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि, एंटीबायोटिक दवाओं, कश्मीर के बारामूला में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेष और देश में युवा की भागेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल ने बताया कि आज मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। हमारे देश की सबसे खूबसूरत बात ये है कि सालभर हर समय देश के किसी-ना-किसी हिस्से में उत्सव का माहौल रहता है। अलग-अलग पर्व-त्योहार तो हैं ही, साथ ही विभिन्न राज्यों के स्थानीय उत्सव भी आयोजित होते रहते हैं। इस दौरान मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, अल्पना रितेश गुप्ता, डॉ. केके मिश्रा, दीक्षांत चौधरी, हरिओम सैनी, भूदेव सिंह आदि भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मन की बात कार्यक्रम सुना व देखा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com