मेरठ के कंकरखेड़ा में मंगलवार को दिन निकलते ही विवाद के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मौसम पुत्र हाशम मजदूरी करता है। मौसम की शादी लगभग 10 साल पूर्व फरजाना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के छह बच्चे हुए। पुलिस के अनुसार दंपति में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में भी दंपति में कई बार झगड़ा हो चुके थे। मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला लहुलुहान होकर फर्श पर गिर गई। महिला की आवाज सुनकर बच्चे बाहर की तरफ दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई है।
बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। हत्यारोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal