कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए। राहुल गांधी अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर रायबरेली पहुंचे और यहां से पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी।
भीड़ के कारण कई बार कोशिश करने के बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतर पाए और नामांकन के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए थे। बहरहाल, राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया है।
राहुल गांधी के नामांकन में कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन शुक्रवार सुबह राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने का एलान हो गया।
नामांकन दाखिल करते राहुल गांधी।
रायबरेली कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते राहुल गांधी और उनके साथ में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
सुबह उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरे।
फुरसतगंज एयरपोर्ट पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करतीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal