Thursday , August 20 2026

“भूल भुलैया-3 ” 2024 तक हो सकती है रिलीज़

भूल भुलैया-2 में कार्तिक आर्यन का किरदार दर्शको को इतना पसंद आया की अब भूल भुलैया 3 की मांग कर रहे है रूह बाबा के फैंस।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए पिछला साल काफी ज्यादा धमाकेदार रहा. कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया फ्रेंचाइजी वाली दूसरी फिल्म में कमाल का काम करके दिखाया. रुह बाबा के किरदार की खूब प्रसंशा हुई. लोगों के दिलों में रुब बाबा ने अलग ही जगह बना ली. फैंस को कार्तिक की एक्टिंग इतनी ज्यादा पसंद आई की वो इस फिल्म के तीसरे पार्ट की मांग कर रहे है.

बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है.फिल्म के शूट को लेकर प्लानिंग चल रही है.साथ ही स्क्रिप्ट भी लिखी जा रही है. भूषण कुमार खुद भूल भुलैया-3 के सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रख रहे है. कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म 2024 के अंत तक दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है.

साथ ही ये भी बता दें कि भूल भुलैया-3 की शूटिंग से पहले एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्मकार कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी कर लेंगे. उसके बाद वो एक और फिल्म में काम कर सकते है. साथ ही कुछ और फिल्मों की कहानी कार्तिक के पास आ रही है.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com