नए साल के पहले ही दिन महंगाई ने एक और झटका दिया है। कमर्शियल सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया है। लम्बे अंतराल के बाद तेल कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा किया है। आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू रसोईं गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में इस माह भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

रेट रिवीजन के बाद इस माह कमर्शियल सिलेंडर 25 रुपए बढ़कर 1872 रुपए का हो गया है। जो अभी तक 1846.50 का पड़ रहा था। जबकि घरेलू सिलेंडर 1090.50 और छोटू सिलेंडर (05 किलो) 400.50 रुपए का ही मिलेगा। बढ़ी हुई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं। बीते वर्ष 2022 के मई माह से कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार गिर रहे थे। मई में कमर्शियल सिलेंडर अपने उच्चतम रेट 2458 रुपए का हो गया था। इसके बाद सात मई से दाम गिरने शुरू हुए और नवम्बर में 1846.50 रुपए का हो गया। दिसम्बर में दाम नहीं बदले। यानी बीते आठ माह में कमर्शियल सिलेंडर 612 रुपए सस्ता हुआ।
छह माह से घरेलू सिलेंडर स्थिर
बीते छह माह से घरेलू सिलेंडर के दामों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। छह जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर 50 रुपए बढ़कर 1090.50 रुपए का हुआ था। इसके बाद दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal